फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मऊ जिला पंचायत के जेई पर जमीन के नाम पर जालसाजी का केस, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 11 Nov 2023 02:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दिव्यनगर निवासी राजेश्वर सिंह की पत्नी पूनम देवी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि आरोपी से जमीन खरीदने के लिए 21 मार्च 2018 को कुल 5.78 लाख रुपये दिए थे। इसमें दो चेक के माध्यम से तीन लाख बाइस हजार रुपये और दो लाख 56 हजार नकद दिया गया। पति के सेवानिवृत होने के बाद जो राशि मिली थी, वही जमीन खरीदने के लिए रघुवंश सिंह को दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन दिलाने के नाम पर जालसाजी करने के आरोपों में घिरे मऊ जिला पंचायत के अवर अभियंता (जेई ) रघुवंश सिंह पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान राजेश्वर सिंह की पत्नी पूनम देवी की तहरीर पर पुलिस ने जालसाजी कर रकम हड़पने व धमकी देने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिव्यनगर निवासी राजेश्वर सिंह की पत्नी पूनम देवी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि आरोपी से जमीन खरीदने के लिए 21 मार्च 2018 को कुल 5.78 लाख रुपये दिए थे। इसमें दो चेक के माध्यम से तीन लाख बाइस हजार रुपये और दो लाख 56 हजार नकद दिया गया। पति के सेवानिवृत होने के बाद जो राशि मिली थी, वही जमीन खरीदने के लिए रघुवंश सिंह को दी गई।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में अनियंत्रित बोलेरो पलटी, एक की मौत; एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जब भी जमीन दिखाने की बात की जाती थी तो आरोपी बार-बार समय मांगता और बहाना बना देता था। जो चेक उसे दिया गया था, जनपद बहराइच के बैंक से भुगतान करा लिया। उस समय रघुवंश सिंह बहराइच में ही नियुक्त था। आरोप है कि जब उसके मोबाइल पर कॉल कर रुपये वापस मांगते थे तो वह गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देता था।

इसे भी पढ़ें: नेपाली कसीनो लगे भुलाने...दिवाली के बहाने नेपाल के जुआरी आ रहे मोटे दांव लगाने

वह धमकाता था कि उसका कोई कुछ नहीं कर पाएगा, उसकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। बड़े-बड़े अधिकारी और विधायक उसके संपर्क में रहते हैं। एडीजी के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें