फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेलीपार में कार सवार मनबढ़ों ने युवती से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेलीपार इलाके का मामला, पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कसिहार/बेलीपार। बेलीपार थाना क्षेत्र के मलांव चंदा घाट पर रविवार की देर शाम एक युवती के साथ कार सवार चार मनबढ़ युवकों ने छेड़खानी की। युवती कौड़ीराम से सिलाई का प्रशिक्षण लेकर घर लौट रही थी। तभी पुल के समीप सूनसान स्थान पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर पिकेट पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

रविवार देर शाम अचानक मलांव चंदा घाट पर एक युवती के चिल्लाने की आवाज सुनाई थी। इस दौरान पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल पास में ही सूनसान जगह पर पहुंचे। यह देख चारों युवक भागने लगे। पुलिस ने चारों को दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस आरोपियों को लेकर थाने गई। सूत्रों के अनुसार, मामले में समझौते की कोशिश भी की जा रही है। थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें