फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाराज ग्रामीण बोले- खनन माफिया पर हो सख्त कार्रवाई, भरे जाएं गड्ढे

Mon, 20 Jul 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र में अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबकर जान गंवाने वाले 12 वर्षीय अभिषेक विश्वकर्मा का रविवार को राप्ती नदी के नौसड़ तट पर अंतिम संस्कार किया गया। पिता सुनील विश्वकर्मा ने नम आंखों से बेटे को मुखाग्नि दी। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। लोगों ने खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही अवैध खनन से हुए गड्ढों को भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सरया निवासी अभिषेक शनिवार को दोस्तों के साथ छपिया गांव के दक्षिण स्थित गीडा के अधिग्रहीत क्षेत्र में खेलने गया था। वहां जेसीबी से मिट्टी खनन के बाद बने गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भरा था। नहाने के दौरान गहराई का अंदाजा नहीं लगने से वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। चेन्नई में कारपेंटर का काम करने वाले पिता बेटे की मौत की सूचना मिलते ही घर के लिए निकल दिए थे। अंतिम संस्कार के समय वह फफक पड़े। घटना के बाद ग्रामीणों में अवैध खनन को लेकर आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से खनन माफिया पर कड़ी कार्रवाई और खुले गड्ढों को भरवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना सुरक्षा इंतजाम छोड़े गए गड्ढे बरसात में हादसों का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें