फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर बदमाशों ने युवक पर बरसाई थी गोलियां, पिता ने कहा- दोस्तों ने आईपीएल सट्टेबाजी में करवाया वारदात

Fri, 30 Oct 2020 11:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)।

सार

  • पीपीगंज में व्यापारी पुत्र को गोली मारने का मामला, दोस्त नामजद
  • पिता ने शूटरों से वारदात करवाने का आरोप लगाया, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस (इनसेट में संदीप अग्रहरि की फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके के किस्तुराजा पब्लिक स्कूल के पास व्यापारी पुत्र संदीप को गोली मारने के मामले में उसके तीन दोस्तों अखिलेश, मिथिलेश और रामू निषाद के खिलाफ साजिश और हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


संदीप के पिता ने आशंका जताई है कि आईपीएल सट्टेबाजी और पुराने विवाद को लेकर दोस्तों ने शूटरों की मदद से वारदात को अंजाम दिलाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, लखनऊ में भर्ती संदीप की सेहत अब भी स्थिर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज के वार्ड नंबर 11 में बीते मंगलवार को घर के बाहर मोबाइल फोन पर बातचीत करने के दौरान संदीप अग्रहरि को गोली मारी गई थी। पिता दीप चंद्र अग्रहरि की तहरीर पर दर्ज केस के मुताबिक, संदीप का उसके दोस्त अखिलेश, मिथिलेश और रामू से कई दिनों से विवाद चल रहा था। घटना के दो दिन पहले भी आईपीएल सट्टेबाजी को लेकर मारपीट की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन

 
उधर, मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बुधवार को दस लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें से सात से अब भी पूछताछ जारी है। एसपी नार्थ अरविंद पांडेय खुद मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें