धनघटा। कोतवाली खलीलाबाद के गोड़ही गांव के गांव निवासी बाइक चालक की महुली क्षेत्र के विश्वनाथपुर तिराहे निकट ट्रक की ठोकर से मौत हो गई थी। शनिवार को मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
तहरीर में कोतवाली खलीलाबाद के गोड़ही गांव निवासी राम सावर पुत्र स्व. राम दास ने पुलिस तहरीर में बताया है, कि सात अगस्त को उसका भाई राम सागर मोपेड बाइक से नाथनगर से घर लौट रहा था। इसी दौरान जैसे ही विश्वनाथपुर तिराहे पर पहुंचा। तीव्र गति से आए ट्रक चालक ने टक्कर मार दिया। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और घायल राम सागर को सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। जहां स्थित गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद