फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोटल फूड फैक्ट्री मालिक पर केस दर्ज: नूडल्स की फैक्टरी में हुआ था विस्फोट, घरेलू सिलेंडर का हो रहा था प्रयोग

Thu, 24 Apr 2025 02:09 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बुधवार को गीडा की फैक्ट्री में धमाका होने से सात मजदूर घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीडा सेक्टर 13 में नूडल्स बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट मामले में गीडा थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी संतोष कुमार ने कूड़ाघाट निवासी हिमांशु मणि त्रिपाठी के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। नूडल्स सुखाने के लिए घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था।

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि बुधवार को गीडा सेक्टर 13 गीडा में टोटल फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में नूडल उत्पादन के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर का लापरवाही पूर्वक इस्तेमाल किया गया । जिससे उद्यहन के कारण गैस विस्फोट होने से फैक्ट्री में कार्य कर रहे मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। गम्भीर रुप से झुलसे मजदूरों का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।

बुधवार को गीडा सेक्टर-13 में शाम करीब पांच बजे फास्ट फूड फैक्टरी का बॉयलर फट जाने से इसमें काम कर रहे बिहार के सात मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। तेज विस्फोट की आवाज से पूरा इलाका दहल गया और चीख पुकार मच गई थी। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पिपरौली पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गीडा सेक्टर-13 में प्लॉट नंबर डी-20 में हिमांशु मणि त्रिपाठी की टोटल फास्ट फूड प्रोडक्ट लिमिटेड नाम से फैक्टरी है। यहां गत्ता, पत्तल के साथ ही जूनियर नाम से नूडल्स बनाया जाता है।

फैक्टरी में ठेकेदार के जरिये मजदूरों से काम लिया जाता है। बुधवार की शाम को फैक्टरी में काम चल रहा था। इसी बीच तेज विस्फोट हुआ जिससे अंदर चहारदीवारी और टिनशेड भरभराकर गिरने लगा। काम करने वाले मजदूर चीखने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें