फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए ऑनर्स : विषय चुनने के लिए बना गए छह ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 से बीए ऑनर्स के विषय चुनने को लेकर छह ग्रुप बनाए गए हैं। छह में से किसी तीन ग्रुप में से विद्यार्थी एक-एक विषय चुन सकेंगे। महाविद्यालयों पर भी यह लागू होगा। कुछ संशोधन के साथ डीडीयू प्रशासन ने सभी छह ग्रुप और विषयों की अंतिम सूची जारी कर दी है। कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे नई व्यवस्था के तहत ही बीए में प्रवेश लें।
विज्ञापन

डीडीयू के कुलसचिव ने सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को जारी आदेश में कहा है कि बीए में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को छह समूहों में से दो मेजर तथा एक माइनर विषय चुनना होगा। किसी भी स्थिति में किसी विशिष्ट समूह से एक से अधिक विषय चुनने की अनुमति नहीं होगी। सांख्यिकी विषय चुनने वाले अभ्यर्थियों को गणित भी अनिवार्य रूप से चुनना होगा। भूगोल और गृह विज्ञान में सिर्फ वही अभ्यर्थी प्रवेश पा सकेंगे, जिन्होंने इंटर में संबंधित विषय की पढ़ाई की हो या विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण हों।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें