फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी को भगाने और हत्या की धमकी के आरोप में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को नकदी और जेवर सहित भगाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, किशोरी के बाबा ने तहरीर देकर बताया कि नतिनी को गांव के ही शैलैन्द्र व भुलई बीते दस नवम्बर शाम बहला फुसला कर भगा ले गए। मैंने अपनी नतिनी की शादी तय कर रखी थी। वह दहेज के लिए घर में रखे 2.50 रुपये और लगभग दो लाख का जेवर लेकर चली गई है। खोजबीन करने पर वह कहीं नहीं मिली तो भुलई से बात की तो भुलई भड़क गया और कहा कि न पैसा मिलेगा और न ही जेवर। रही बात तुम्हारी नतिनी की तो उससे हमारे लड़के शैलेन्द्र ने शादी कर ली है। ज्यादा परेशान किया तो जान से मार देंगे और गालियां देते हुए भगा दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार किशोरी के बाबा के तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध केस पंजीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें