गोरखपुर जिले में जानवरों से खेत को बचाने के लिए लगाए गए तार की चपेट में आने से बुधवार को महिला की मौत मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मृत महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने खेत मालिक रमेश चौरसिया के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, माधोपुर गांव में रमेश चौरसिया और रामचरन का खेत अगल-बगल में हैं। रामेश चौरसिया ने अपने धान की खेत को जानवरों से बचाने के लिए चारों तरफ तार लगाया है और उसमें करंट रहता है।
बुधवार को रामचरन की पत्नी गुजरात देवी (60) अपने खेत में उड़द तोड़ने के लिए गई थी। इस दौरान तार की चपेट में आने से झुलस गईं। आनन-फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई थी। पुलिस रामबचन की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।