फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: चुनाव के शपथ पत्र में झूठी सूचना देना भाजपा पार्षद को पड़ा भारी, इनकी शिकायत पर दर्ज हुआ केस

Sun, 13 Sep 2020 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी की तहरीर पर कैंट थाने में दर्ज हुआ केस
  • वार्ड संख्या 34 के पार्षद है चंद्रशेखर, दर्ज हैं कई मुकदमे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेस के गोरखपुर जिले में चुनाव के दौरान शपथ पत्र में खुद पर दर्ज मुकदमों का जिक्र न करने के मामले में भाजपा पार्षद चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। चंद्रशेखर सिंह पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 34 शाहपुर से भाजपा पार्षद चंद्रशेखर सिंह ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 में नामांकन के दौरान शपथ पत्र दिया था। आरोप है कि पार्षद ने शपथ पत्र में उनके ऊपर दर्ज मुकदमों का जिक्र नहीं किया था। शिकायत पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जग नारायन ने जांच की तो आरोप सही मिला।

छानबीन में पता चला कि चंद्रशेखर सिंह पर शाहपुर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसकी जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को दी। उनके निर्देश पर विधिक राय लेकर मुकदमा दर्ज करने के लिए 26 अगस्त को कैंट थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन


एसएसपी जोगेंद्र कुमार के आदेश पर कैंट पुलिस ने शुक्रवार की रात में चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ मिथ्या तथ्य देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ कैंट सुमित शुक्ल ने बताया कि सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
 
सहायक निर्वाचन अधिकारी जग नारायण मौर्या ने बताया कि आयोग में एक शिकायत की गई थी। जिसके बाद जांच कराई गई तो कई मुकदमों का जिक्र नहीं करा पाया। इसी आधार पर केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें