देवरिया जिले के तरकुलवा विद्युत वितरण उप केंद्र पर चार फीडर कार्य करता है। चारों फीडरों पर 17 हजार घरेलू व 305 कमर्शियल कनेक्शन हैं। जिसमें घरेलू के एक लाख रुपये से अधिक बकायादारों में 120 व 10 हजार रुपये से अधिक बकाया राशि कमर्शियल के 60 कनेक्शन काट दिए गए थे। इन उपभोक्ताओं में 32 लोग बिना बिल का पैसा जमा किए ही चोरी से लाइन जोड़ लिया था। जांच में पकड़ा गया तो उनके खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया है।
तरकुलवा विद्युत वितरण उपकेंद्र अंर्तगत घरेलू के 890 उपभोक्ताओं का बिल लगभग एक लाख रुपये से अधिक बकाया है। वहीं कमर्शियल के 60 उपभोक्ताओं का बिल 10 हजार रुपये से अधिक बकाया राशि है। जो जमा नहीं किया गया है।
बिजली कर्मियों ने बिजली चोरी रोकने व बकाया बिल जमा कराने के लिए ग्रामीण इलाकों में एक सप्ताह से जांच अभियान चलाया हैं। जांच के दौरान बकाया राशि जमा न करने वाले उपभोक्ताओं का लाइन काट दिया गया।
बिजली कनेक्शन कटने के बाद बिना पैसा जमा किए 32 कनेक्शनधारिओं ने बिजली का लाइन जोड़ लिया। इसकी शिकायत विभाग को मिली। जिस पर जेई संदीप कुमार ने विद्युतकर्मियों के साथ मौके पर उपभोगताओं को बिजली जलाते हुए पकड़ लिया।
पकड़े गए लोगों में मदरिया के अशोक दूबे, उमाशंकर दूबे,विशम्भर दूबे, नरेंद्र, सिरवनिया के शिवचंद, रामजीत तिवारी तरकुलवा दुबेटोला नसरुल्लाह, सुरेंद्र प्रसाद, लुटावन, अमरीन निशा, लक्ष्मी नंदलाल, जानकी पत्नी भूटेली, सूर्यनाथ, महुआ पाटन के मोहम्मद हमीद, प्रेम जयसवाल कन्हैया गुप्ता मोहम्मद सगीर नजीर अमित जायसवाल पहाड़पुर के सुनील मनोज पचरुखिया के प्रेम सिंह का सुरेंद्र व महेंद्र रामपुर शुक्ल के नरेंद्र तिवारी अब्दुल रहीम लैला पत्नी सफीक प्रदीप तिवारी सोनिया पत्नी जनार्दन तथा रामपुर अवस्थी के सुरेंद्र शामिल हैं।
इस संबंध में जेई संदीप कुमार ने बताया कि बकाया राशि के कारण काटी गई लाइनों को बिना बकाया धनराशि जमा किए ही इन लोगों द्वारा लाइन जोड़ कर बिजली जलाई जा रही थी। पकड़े गए 32 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक थाना देवरिया में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। यदि बिजली का बिल नहीं जमा किया गया तो उनके खिलाफ आरसी जारी कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।