सिक्टौर करमहिया में अब पेशबंदी शुरू हो गई। सिक्टौर निवासी राधेश्याम ने एक सरकारी जमीन का बैनामा कर दिया। राजेश ने कमिश्रर कोर्ट में राधेश्याम के खिलाफ केस दर्ज कराया। तभी से दोनों में रंजिश है। 16 दिसंबर 2022 को राजेश के भाई जयहिंद की तहरीर पर पुलिस ने राधेश्याम के बेटे राज निषाद, अनिल यादव, विनोद, बीरू, रवि पर लूट व तोड़फोड़ का केस दर्ज किया। इस मामले की विवेचना दरोगा रिजवान अहमद कर रहे हैं।
इस बीच 4 फरवरी 2023 को सिक्टौर करमहिया के पास मुर्गे की दुकान पर राज निषाद व देवशरण निषाद के बीच मारपीट हुआ। जिसमें राज के पिता राधेश्याम ने राजेश निषाद, मनोज, जयहिंद, आकाश, हरिशचंद्र, देवशरण, गुड्डू, विवेक, दयानंद व गोविंद के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा व सोने की चेन और 30 हजार रूपये लूटने का केस दर्ज कराया।
इसके बाद राजेश पक्ष के देवशरण निषाद ने भी 7 फरवरी 2023 को मुर्गे के दुकान पर मारपीट के मामले में राधेश्याम के बेटे राज निषाद, राधेश्याम उर्फ राधे, विनोद, नान्हू, ध्रुव, अमन, रोशन व राजबीर के खिलाफ बलवा, लूट आदि के आरोप में केस दर्ज है।