शनिवार सुबह डीआरआई की टीम के हिंदी बाजार पहुंचते ही आसपास के दुकानदार सतर्क हो गए। उनकी दुकानों के शटर गिर गए। चर्चा थी कि कई दुकानदारों ने पंडित की दुकान के सामने चाय की रेहड़ी पर अपने कर्मचारियों को खड़ा कर दिया था और उनमें से कुछ खुद डोसा खाने चले गए। ये बातें उनके कर्मचारियों ने ही चाय पीने के दौरान दूसरे लोगों से साझा कीं। बताया कि दुकानदारों ने उन्हें निर्देश दिया गया था कि वे चाय पीने के साथ टीम की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
इसे भी पढ़ें: सूरज का रहस्य खोलेगा आदित्य एल-1 में लगा गोरखपुर के वागीश का उपकरण, DDU के रहे हैं छात्र
जांच के दौरान सराफा मंडल के पदाधिकारी भी रहे मौजूद
जांच के दौरान सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा और मंत्री हरिद्वार वर्मा भी दुकान पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि डीआरआई की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। हालांकि, वह जब तक दुकान पर थे, जांच के दौरान डीआरआई को मानक से विपरीत कोई तथ्य नहीं मिला था। सूत्रों ने बताया कि जांच के लिए एजेंसियां आती हैं तो इस दौरान सराफा मंडल के पदाधिकारी भी साथ में मौजूद रहते हैं।