घर में तंत्र-मंत्र के बहाने गहने गायब करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि तांत्रिक को लेकर आई बेटी, नातिन भी इस घटना में शामिल हैं। गगहा पुलिस ने तहरीर के आधार पर बेटी सुशीला, नातिन दीपा कुमारी और तांत्रिक लल्लू बाबा पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।