फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी कार्डियक सर्जरी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
-विशेषज्ञ डाक्टर की कमी के कारण पिछले कई महीनों से ठप है हर्ट सर्जरी
विज्ञापन

-शासन को भेजा गया पत्र, प्रक्रिया शुरू होने में लग सकता है दो से तीन महीने तक का समय

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कार्डियक सर्जन न होने के कारण हृदय रोग से पीड़ित गंभीर मरीजों को संकट का सामना करना पड़ता है। कॉलेज में विशेषज्ञ सर्जन की कमी के चलते ह्रदय रोग के गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कार्डियक सर्जन की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा है। विशेषज्ञों का दौरा भी हो चुका है। कॉलेज के प्रचार्य डॉ. राम कुमार जायसवाल ने बताया कि शासन स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, आवश्यक विवरण भेज दिया गया है। उम्मीद है कि आने वाले समय में कार्डियक सर्जरी की सुविधा शुरू हो सकेगी। कार्डियक सर्जन की तैनाती के लिए कानपुर से विशेषज्ञ उपलब्ध होने की संभावना है। सर्जन की नियुक्ति की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने में लगभग दो से तीन महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि कार्डियक सर्जन की उपलब्धता से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हृदय संबंधी जटिल ऑपरेशन स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेंगे। इससे मरीजों का समय, धन और जोखिम दोनों कम होगा। बीआरडी मेडिकल काॅलेज में आसपास के जिलों के साथ ही साथ बिहार औश्र नेपाल से भी मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। लेकिन कार्डियक सर्जन न होने के कारण उन्हेें हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें