पादरी बाजार। शाहपुर इलाके के कौवाबाग से असुरन की ओर जा रही कार का टायर अचानक फट गया। इससे कार डिवाइडर पर चढ़ गई। कार चालक प्रिंस मुखर्जी को मामूली चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार, प्रिंस मुखर्जी शनिवार को रेलवे के अकाउंट अधिकारी ज्वाय अमित वेंडरीन को ऑफिस से छोड़कर अपने आवास जा रहे थे। जैसे ही कार कौवाबाग से आगे बढ़ी, टायर फटने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। घटना को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, कार को सीधा किया और चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। चालक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।