गोरखपुर शहर गोलघर में भीड़ के बीच ही तेज रफ्तार से लहराते हुए कार चलाने का मामला सामने आया है। तेजी से कार चला रहे चालक पर कार नंबर के आधार पर जटेपुर चौकी इंचार्ज धीरेंद्र राय ने केस दर्ज कराया है।
आरोप है कि कार चालक जिस तरह से गाड़ी चला रहा था, उससे सड़क पर चल रहे किसी भी व्यक्ति को क्षति पहुंचने की आशंका थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जटेपुर चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार राय ने तहरीर में लिखा कि वह हॉक 13 के साथ अपने क्षेत्र में भ्रमण कर गणेश चौराहे पर मौजूद थे। इस बीच उन्होंने देखा कि काली रंग की एक कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 53 ईजे 0001 है, उसका चालक तेज गति से गाड़ी चलाते हुए गणेश चौक से गोलघर की तरफ जा रहा था। जिस तरह से वह गाड़ी चला रहा था, उससे कोई भी घायल हो सकता था।
इसे भी पढ़ें: कुशीनगर निवर्तमान सभासद ने अपनी ही बंदूक से की खुदकुशी, परिजन हैरान
चौकी इंचार्ज ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह रुका नहीं और गाड़ी लेकर भाग गया। चौकी इंचार्ज ने लिखा है कि उसके द्वारा जिस तरह से गाड़ी चलाई जा रही थी इससे रोड पर चल रहे किसी भी व्यक्ति को क्षति पहुंचने की आशंका थी।
तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। जांच में पता चला कि गाड़ी ऋषभ जायसवाल के नाम पंजीकृज है। घटना के दिन गाड़ी में दो लोग सवार थे। चालक के अलावा अगली सीट पर एक और व्यक्ति बैठा था। गाड़ी कौन चल रहा था सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस इसकी जांच कर रही है।