फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टोल प्लाजा के सामने कार-बाइक में भिड़ंत, बाइक सवार की मौत

Wed, 11 Nov 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ट्रक की मरम्मत करा रहा चालक भी घायल, कार चालक फरार
विज्ञापन

- जंगल कौड़िया टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर जंगल कौड़िया टोल प्लाजा के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार हो गई। हादसे में बाइक सवार रामूघाट निवासी राजवीर यादव (50) की मौत हो गई, जबकि मौके पर ट्रक की मरम्मत करा रहे चालक अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका एक पैर टूट गया है। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, राजवीर यादव पुत्र अयोध्या मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जंगल कौड़िया टोल प्लाजा के सामने पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक की एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. उमेश नारायण गुप्ता ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान घटनास्थल पर ट्रक की मरम्मत करा रहे चालक अनिल कुमार भी दुर्घटना की चपेट में आ गए। उनके पैर में फ्रैक्चर हाे गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में शामिल कार मौके पर खड़ी रही, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर कार मालिक से संपर्क कर रही है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पीपीगंज पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें