फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के इस रूट पर सफर करने वाले पढ़ लें ये खबर, 45 दिनों तक झेलनी होगी परेशानी

Sat, 12 Sep 2020 07:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के छावनी रेलवे स्टेशन से नीना थापा जाने वाला मार्ग करीब 45 दिन बंद रहेगा। सीवर लाइन बिछाने के लिए इस सड़क की खुदाई कर रास्ता डायवर्ट कर दिया गया है। इसकी वजह से इस रास्ते से जाने वाले लोगों को अब एयरपोर्ट से पहले नंदा नगर पुलिस चौकी या बिछिया पीएसी गेट होकर जाना होगा। तकरीबन 40 हजार आबादी इससे प्रभावित होगी।

विज्ञापन


बता दें कि जल निगम की ओर से नंदानगर इलाके में करीब 100 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाई जा रही है। इसी क्रम में छावनी रेलवे स्टेशन से नीना थापा मुख्य मार्ग की खुदाई कर डायवर्ट कर दिया गया है। इससे इस सड़क से जाने वाले झरना टोला, दरगहिया, नीना थापा, केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स, एयरफोर्स, एयरफोर्स हॉस्पिटल, गायत्री नगर, लालगंज, कोड़इया, पवन बिहार, मोहनापुर इलाके के लोगों को अब रास्ता बदल कर जाना होगा।

झरना टोला वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि रमेश प्रताप गुप्ता ने बताया कि अब इन इलाके के लोगों को एयरफोर्स से पहले नंदा नगर पुलिस चौकी होते हुए या फिर बिछिया पीएसी गेट होकर जाना होगा। तकरीबन 40 हजार की आबादी इससे प्रभावित होगी।
विज्ञापन


जल निगम अधिशासी अभियंता रतनसेन सिंह ने बताया कि छह सौ मीटर लंबाई में और करीब साढ़े चार मीटर गहराई में सीवर लाइन बिछाई जानी है। इसकी वजह से छावनी रेलवे स्टेशन से नीना थापा मार्ग की खुदाई की गई है। बीते शुक्रवार से 45 दिन तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान रुट बंद रखने को लिखा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें