प्रश्नपत्र डेढ घंटे का होगा, इसमें 70 प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। 35 सवाल रिसर्च कार्यप्रणाली से होंगे और 35 सवाल विषय से संबंधित पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी लैपटाॅप, डेस्कटाॅप या मोबाइल से भी परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। जिसके बाद उन्हें यूजर आईडी और पासवर्ड की सूचना ईमेल या एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। निर्धारित तिथि और समय पर अभ्यर्थी को अपने लैपटाॅप या डेस्कटाॅप या मोबाइल से लाॅग इन करना होगा।
मोबाइल से दे रहें हैं परीक्षा तो दो स्मार्टफोन रखें पास
यदि अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए मोबाइल फोन को उपयोग करते हैं तो उन्हें एक अतिरिक्त मोबाइल यानी दो स्मार्ट फोन पास रखना होगा। जिससे वो कैमरा और माइक्रोफोन को ऑन करके गूगल मीट से जुड सकें तथा दूसरे मोबाइल से परीक्षा में शामिल हो सकें।
कैमरे से हुई छेड़छाड़ तो होंगे बाहर
कुलपति ने कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी को बोलने या बात करने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी कैमरे के साथ कोई छेड़छाड़ करता है तो उनकों परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा। परीक्षा के आखिर में अभ्यर्थी को अपने उत्तरजमा करने के लिए सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा। समय सीमा के बाद ऑनलाइन फार्म स्वीकार नहीं होंगे।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- परीक्षा खत्म होने तक अभ्यर्थी को लैपटाॅप/डेस्कटाॅप/मोबाइल के कैमरे के सामने बैठना होगा।
- अभ्यर्थी इस तरीके से बैठें कि उनके चेहरे पर स्पष्ट रूप से देखने के लिए पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था हो।
- अभ्यर्थी को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जब वो परीक्षा दे रहा हो तो कोई अन्य व्यक्ति उनके आसपास मौजूद न रहे।
- अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान बाॅयो ब्रेक नहीं ले सकते हैं।
- परीक्षा के दौरान मोबाइल, लैपटाॅप और डेस्कटाॅप में किसी अन्य विंडो को न खोलें।
- अभ्यर्थी यह भी सुनिश्चित कर लें कि इंटरनेट डेटा दो जीबी हो और इंटरनेट स्पीड 5 एमबीपीएस तक हो।
- अभ्यर्थी को प्रवेश के समय वही मूल फोटो पहचान पत्र दिखाना होगा जिसे अभ्यर्थी ने स्कैन कॉपी के रूप में ई मेल पर भेजा है।