फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE:रोल नंबर भरने में हुई गड़बड़ तो नहीं मिलेगा एक भी नंबर, इंटर की परीक्षाएं आज से

Sat, 15 Feb 2020 09:50 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।

सार

  •  26 केंद्रों पर 10 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल, पहले दिन 23 विषयों की परीक्षा
  • आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे विद्यार्थी, दस बजे के बाद नो इंट्री
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के बारहवीं की परीक्षाएं शनिवार से शुरू होंगी। पहले दिन 23 विषयों की परीक्षाएं जिले के 26 केंद्रों पर होंगी। जिसमें विभिन्न विषयों के 10 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को कॉपियों में रोल नंबर भरने के दौरान विशेष सर्तकता बरतनी होगी।

विज्ञापन


रोल नंबर का पहला अंक बॉक्स के बाहर लिखना होगा। उसके पीछे सभी नंबर बॉक्स के अंदर लिखने होंगे। अगर किसी विद्यार्थी ने रोल नंबर भरने में कोई गड़बड़ी की तो उसकी कॉपियों का मूल्यांकन नहीं होगा। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। हर हाल में विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा।

सभी विद्यार्थियों को केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड, हाईस्कूल की मार्कशीट सरीखे अन्य पहचान पत्रों में से कोई एक लेकर आना अनिवार्य होगा। केंद्र के अंदर एनालॉग वाच, पेन, पारदर्शी पाउच के साथ एडमिट कार्ड लेकर ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। रेगुलर विद्यार्थियों को अपनी यूनिफार्म में ही परीक्षा देने के लिए आना होगा। वहीं प्राइवेट विद्यार्थी सादे कपड़ों में परीक्षा दे सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की होगी वेबकास्टिंग, जीरो मैपिंग से जुड़ेंगे केंद्र अधीक्षक

सीबीएसई की ओर से सुरक्षा के लिहाज से सभी केंद्रों की वेबकास्टिंग की जाएगी । वहीं सभी परीक्षा केंद्रों के अध्यक्षों के मोबाइल को जीरो मैपिंग से जोड़ा गया है। इसके जरिए बोर्ड के निर्देश उन तक पहुंच सकेंगे। हालांकि जीरो मैपिंग का ये काम परीक्षा शुरू होने के 2 घंटे पहले होगा। इसके बाद सारे परीक्षा केंद्र बोर्ड के मुख्यालय से ऑनलाइन जुड़ जाएंगे।

इसके जरिए सभी केंद्र अध्यक्ष बोर्ड को परीक्षा संबंधी जानकारियां साझा करेंगे। इसके तहत वे बोर्ड को बताएंगे कि कितने बजे प्रश्न पत्र खोले गए और बच्चों को उत्तरपुस्तिका कितने बजे दी गई। इस तरह की तमाम जरुरी जानकारियां बोर्ड तक ऑनलाइन ही पहुंचेगी। इसके अलावा केंद्र अध्यक्ष अपनी परेशानियों को इसी के जरिए बोर्ड से साझा करेंगे और बोर्ड द्वारा तुरंत इसका निराकरण किया जाएगा।

इन बातों का रखें ख्याल
- ओएमआर को भरने में किसी गलती से बचें, किसी भी हाल में व्हाइटनर का इस्तेमाल नहीं होगा
-  एडमिट कार्ड के साथ एक पहचान पत्र अपने साथ रखें
-  10 बजे के बाद केंद्र पर नहीं मिलेगा प्रवेश
-  जवाब लिखने के लिए नीले रंग के बाल और जेल पेन का इस्तेमाल करें
-  आंसर शीट को किसी भी तरफ से फाड़ने या मोड़ने से बचे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें