फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैलेंट हंट में युवा कलाकारों ने नृत्य, वादन, अभिनय में हुनर के जरिए दर्शकों का दिल जीता

Sun, 12 Jan 2020 10:21 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
gorakhpur mahotsav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन टैलेंट हंट में शहर के युवा और किशोर प्रतिभाओं ने नृत्य, अभिनय, वादन आदि विधाओं में अपने हुनर के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया। गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य मंच पर आयोजित टैलेंट हंट कार्यक्रम की शुरुआत  डीआईडी ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ की।
विज्ञापन


सुगम संगीत वर्ग में आन्या खान ने ‘दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए, बस एक बार मेरा कहा मान लीजिए’ पेश कर दर्शकों को संगीत की नजाकत से रूबरू कराया। किशोर कलाकार ने ‘एक तू ही भरोसा, एक तू ही सहारा, हे ईश्वर या अल्लाह ये पुकार सुन ले ओ दाता’ सुनाकर सभी धर्मों की एकता का संदेश दिया।

बाल कलाकार कनिष्का ने श्रीकृष्ण का वेष धारण कर दर्शकों को बृजनंदन का रूप दिखाया। भीमसेन ने देशभक्ति का गीत प्रस्तुत किया तो दर्शक भी उनके साथ गुनगुनाते दिखे। सुमित ने सीमा की रक्षा में तैनात जवान के जज्बे से जुड़ी प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। आभाष को भी दर्शकों ने सराहा। ग्रुप डांस के सदस्यों ने ‘आंख मारे, ओ लड़की आंख मारे’ प्रस्तुत किया तो दर्शक भी थिरक उठे।
विज्ञापन


अनुष्का ने ‘छेड़ो ना मुझे...’ गीत पर नृत्य कर तालियां बटोरीं। विजय प्रकाश ग्रुप के बच्चों ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। आयुषी के डांस ने भी दर्शकों को गुदगुदाया। टैलेंट हंट कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह और संगीता यादव ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें