फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी एजुकेशन एकेडमी की ओर से वाद विवाद का आयोजन, इशिता, समृद्धि चमके

Sun, 12 Jan 2020 10:16 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव के तहत जेपी एजुकेशन एकेडमी की ओर से अंतर विद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। सीनियर और जूनियर वर्ग में हुई प्रतियोगिता में काफी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अंग्रेजी के सीनियर वर्ग में पक्ष में बोलते हुए सेंट पॉल्स स्कूल की इशिता श्रीवास्तव, विपक्ष में बोलते हुए जेपी एजुकेशन एकेडमी की समृद्धि पांडेय ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


दूसरा स्थान सेंट जोसेफ खोराबार की खुशी सिंह और सरमाउंट इंटरनेशनल की पल्लवी सिंह को और तीसरा स्थान सेंट्रल एकेडमी की शताक्षी पांडेय और रैंपस की मेघना श्रीवास्तव ने हासिल किया।

जूनियर वर्ग में सेंट जोसेफ खोराबार की सुप्रिया चौरसिया, मेट्रोपोलिटन स्कूल के अरिहंत नारायण प्रथम, विद्या पब्लिक स्कूल की अदिति और लिटिल फ्लावर स्कूल की आरुषि श्रीवास्तव द्वितीय और लिटिल फ्लावर स्कूल की यशिका श्रीवास्तव और डिवाइन के शशि रंजन तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग हिंदी में रैंपस के प्रमेश ओझा पक्ष में, लिटिल फ्लावर स्कूल की श्रेयांशी विपक्ष में पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर आरपीएम ग्रीन सिटी की हर्षिता अग्रवाल, स्टेपिंग स्टोन की अंशिता मिश्रा और तीसरे स्थान पर डिवाइन पब्लिक स्कूल के आशुतोष तिवारी और स्टेपिंग स्टोन की साक्षी प्रिया रहीं।

जूनियर वर्ग में जेपी एजुकेशन एकेडमी के ओम तिवारी, लिटिल फ्लावर स्कूल की श्रेया कुमारी प्रथम, सेंट जोसेफ खोराबार की आकृति चंद, रैंपस की विभा सिंह द्वितीय और रैंपस की वंशिका मिश्रा और मैट्रोपोलिटन स्कूल की श्रेया सोनी तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र पाल सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। नोडल अधिकारी ब्रजेश यादव और सह समन्वयक सलिल कुमार श्रीवास्तव ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें