आईटीएम गीडा में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2020 का आयोजन शनिवार को हुआ। हैकाथॉन में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर वर्ग में आयोजित स्पर्धा में 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। भारत सरकार के मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की ओर आयोजित यह प्रतियोगिता एआईसीटीई से संबंधित संस्थाओं में आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए आईटीएम गीडा के निदेशक डॉ. एनके सिंह ने कहा कि वर्तमान युग साइबर का है। यांत्रिक मशीनों से शुरू होकर तकनीकी आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस हो चुकी हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।
हार्डवेयर वर्ग में अनन्या मिश्रा की टीम को प्रथम चुना गया जबकि दूसरे नंबर पर देवांश पांडेय की टीम रही। सॉफ्टवेयर वर्ग में अभिषेक मिश्र की टीम ने बाजी मारी। विजेता टीमों को प्रशस्तिपत्र और प्रतिभागी टीमों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल ने विजेताओं को बधाई के साथ अन्य टीमों के सदस्यों को भविष्य में विजयी बनने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन में आईटीएम के वरिष्ठ शिक्षक एके कर, शैलेश पटेल, सोमनाथ सिंह, अभय दूबे ने किया। इस मौके पर डॉ. पीडी पांडा, डॉ. साची मल्ल, डॉ. एसके पांडेय, डॉ. केएन मिश्र, वीके राय, डॉ. आरपी मणि, शिक्षक और अन्य मौजूद रहे।