एस एस एकेडमी के बच्चों ने अमर उजाला फांउडेशन को दवाएं दिए।
- फोटो : अमर उजाला
एसएस एकेडमी गैस गोदाम गली, विजय चौक के विद्यार्थियों ने शनिवार को लोगों को सेहत की सौगात बांटी। अपने घरों में रखी इस्तेमाल योग्य अतिरिक्त दवाएं लेकर विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। यहां प्रबंधक कनकहरि अग्रवाल और प्रधानाचार्य डॉ. निशि अग्रवाल के जरिए दवाएं अमर उजाला फाउंडेशन दवा बैंक में जमा कराईं। यह दवाएं अमर उजाला फाउंडेशन के हेल्थ रथ के जरिए लगाए जाने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर में जरूरतमंदों को निशुल्क बांटी जाएंगी।
एसएस एकेडमी के प्रबंधक कनकहरि अग्रवाल ने कहा कि जो दवाएं हमारे घर में बिना इस्तेमाल के लंबे समय तक रखे रहने से एक्सपायर हो जातीं, इस पहल से उन्हें किसी बीमार व्यक्ति के इलाज में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मौके पर प्रीति सरीन, अनिता, सुप्रिया, खुशबू, अजरा, नौशीन, संदीप, आरती, हिना, श्रेया, शांभवी और शाजिया आदि मौजूद रहीं।
आप भी दें अमर उजाला फाउंडेशन दवा बैंक में सहयोग
अमर उजाला फाउंडेशन के दवा बैंक में आप भी सहयोग दे कर जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। यदि आपके घर में ऐसी अतिरिक्त दवाएं जो एक्सपायर नहीं हुई हों और निकट भविष्य में उनका इस्तेमाल न हो, उन्हें अपने बच्चों के माध्यम से उनके स्कूल भिजवा सकते हैं। स्कूल में दवा जमा कराने वाले बच्चों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रोत्साहन प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।