फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: नकल करने से रोका तो नाराज हुआ छात्र, शिक्षक से ही करने लगा हाथापाई

Wed, 26 Feb 2020 12:56 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • सहजनवां इलाके में हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान हुई घटना
  • केंद्राध्यक्ष ने सहजनवां थाने में दी तहरीर, दोनों पक्षों का हुआ चालान
विज्ञापन
परीक्षा देते विद्यार्थी। (file) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की ओर से आयोजित हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के दौरान मंगलवार को सहजनवां इलाके में स्थित परीक्षा केंद्र पर एक मनबढ़ परीक्षार्थी कक्ष निरीक्षक से भिड़ गया। उसने पहले अपशब्द कहे, विरोध करने पर हाथापाई पर उतारू हो गया। शिक्षकों ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्राध्यक्ष ने आरोपित छात्र के खिलाफ सहजनवां थाने में तहरीर दी। वहां दोनों पक्षों का 151 में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

 
पाली संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, सहजनवां इलाके के पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज तिलौरा में सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित और इंटर कृषि विषय की परीक्षा चल रही थी। कमरा नंबर दो में बैठा आरोपित छात्र गणित की परीक्षा दे रहा था। कक्ष निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने उसकी कॉपी हस्ताक्षर के लिए मांगी तो वह भड़क गया। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वह कक्ष निरीक्षक से हाथापाई पर उतारू हो गया। किसी तरह प्रबंध तंत्र ने मामला शांत कराया। परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्र व्यवस्थापक अनिल धर दुबे ने आरोपित छात्र के खिलाफ  थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों का 151 में चालान किया गया है।
विज्ञापन

4890 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

मंगलवार को 4890 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में आयोजित हाईस्कूल गणित की परीक्षा में 49068 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 4821 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इंटर व्यावसायिक की परीक्षा में 1039 विद्यार्थी उपस्थित रहे। 36 विद्यार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। दोपहर की पाली में आयोजित इंटर की परीक्षा में 593 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 33 अनुपस्थित रहे।

जवाहर लाल नेहरु इंटर कॉलेज तिलौरा में परीक्षार्थी की ओर से कक्ष निरीक्षक के साथ अभद्रता की शिकायत मिली है। मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें