फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट जोसेफ खोराबार में क्विज का आयोजन, आदित्य, प्रियांशु और यश अव्वल

Sun, 12 Jan 2020 07:33 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार में क्विज प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव के तहत अंतर विद्यालय क्विज का आयोजन रविवार को सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार में किया गया। सीनियर वर्ग में सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार के विद्यार्थी आदित्य पांडेय, प्रियांशु राय और यश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान सेंट्रल एकेडमी शाहपुर और तीसरा स्थान संस्कृति पब्लिक स्कूल के छात्रों ने हासिल किया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में आरपीएम एकेडमी सिविल लाइंस प्रथम, सेंट पॉल स्कूल द्वितीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय रावत पाठशाला ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, सेंट पॉल के प्रधानाचार्य जी. चंद्रा, सेंट जोसेफ खोराबार के प्रधानाचार्य फादर सीबी जोसेफ ने विजेता छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें