फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में हुई कला प्रतियोगिता में अनिमेष-सौम्या ने मारी बाजी

Sun, 12 Jan 2020 07:03 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में गोरखपुर महोत्सव के तहत कला प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव के तहत कला प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में किया गया। प्राइवेट, सरकारी और दृष्टिबाधित विद्यालयों के बीच अलग अलग आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन


प्राइवेट स्कूलों के सीनियर वर्ग में सेंट जोसेफ स्कूल, खोराबार के अनिमेष चौधरी अव्वल रहे। मैट्रोपोलिटन स्कूल के अतुल चौधरी दूसरे और स्टेपिंग स्टोन की नूर फातिमा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं जूनियर वर्ग में सेंट्रल एकेडमी विकासनगर की सौम्या सिंह, आरपीएम एकेडमी कुसम्ही के सुरज गुप्ता और आरपीएम एकेडमी सिविल लाइंस के सुर्यांश गुप्ता क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे पायदान पर रहे।

सरकारी स्कूलों की कला प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटरा की फातिमा खातून पहले, उच्च प्राथमिक विद्यालय कांशीराम कॉलोनी की मानसी दूसरे, पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंद्रपुर की प्रिया चौहान तीसरे पायदान पर रही। वहीं संकेत बधिर राजकीय विद्यालय की नौशीन शमशाद, नौशाद अली और मानसी गुप्ता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल प्रबंध निदेशक अजय कुमार शाही, निदेशक आराधना शाही, प्रधानाचार्य संजय सिंह ने विजेता छात्र छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन


इन्हें मिले सांत्वना पुरस्कार
प्राइवेट स्कूलों के सीनियर वर्ग में अतुल कुमार सिंह, श्रेया सिंह, अनुवंशिका यादव, अमन सिंह, सुजल कुमार, काशी श्रीवास्तव, अर्पणा सिंह, करीना, दिशा, सचिन चौहान, रिद्धिमा, जूनियर वर्ग में आरती गुप्ता, अनय प्रजापति, सुर्यांशी त्रिपाठी, अग्रिमा वर्मा, प्रशांत सिंह, अंशुमान यादव, अपूर्वा श्री, मोहित सागर, हर्षिता पांडेय, विवेक कुमार, सरकारी स्कूलों में खुशबू भारती, दिव्या अग्रहरि, मीनु निषाद, श्रेया कश्यप और दीपक प्रजापति, संकेत बधिर राजकीय विद्यालय की कला प्रतियोगिता में रियाजुद्दीन अली, सोमनाथ गुप्ता, मोहित कुमार गुप्ता, अंजलि सिंह और दीपक कुमार ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें