फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविवि: सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराएगा ये विभाग, 50 विद्यार्थियों का होगा चयन

Wed, 26 Feb 2020 03:42 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय का संस्कृत विभाग 50 विद्यार्थियों को सिविल परीक्षा की तैयारी कराएगा। कक्षाएं पांच मार्च से शुरू हो जाएंगी। कोचिंग क्लास में चयन के लिए मंगलवार को विभाग में प्रवेश परीक्षा कराई गई, जिसमें 111 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 27 मार्च को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


कोचिंग क्लास में प्रवेश के लिए 151 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। मंगलवार को संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुरली मनोहर त्रिपाठी एवं उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र की देखरेख में हुई परीक्षा में 111 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। विद्यार्थियों से सिविल सेवा परीक्षा संबंधित ही सवाल पूछे गए थे।

प्रो. मुरली मनोहर त्रिपाठी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम विद्यार्थी उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की वेबसाइट एवं विभाग के सूचना पट्ट पर देख सकते हैं। सफल अभ्यर्थियों की कक्षाएं पांच मार्च से दोपहर दो बजे से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें