फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के 1200 युवाओं को मिलेंगी नौकरियां, कंपनियां लेंगी साक्षात्कार

Tue, 25 Feb 2020 05:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रम एवं रोजगार विभाग और प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में गेयटी थियेटर में दो दिवसीय रोजगार मेला 29 फरवरी और 1 मार्च को लगेगा। मेले में निजी क्षेत्र की करीब 30 कंपनियां हिस्सा लेंगी। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला के रोजगार अधिकारी सीमा गुप्ता ने यह जानकारी दी। सीमा गुप्ता ने बताया कि यह भर्ती 1200 विभिन्न पदों के लिए होगी।

विज्ञापन


दो दिवसीय रोजगार मेला सुबह दस बजे शुरू होगा। इस दौरान नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण, पालीटेक्निक डिप्लोमा, होटल मैनेजमेंट, बीए, बीकॉम, बीएससी, एमबीए, बीसीए और बीबीए पास बेरोजगार युवा आवेदन कर सकते हैं।

मैनकाइंड फार्मा, रेडिसन, क्लब महिंद्रा, टेली परफार्मेंस,  बीपीओ, कंपटेंट सिनर्गीज, ओकाया, माइलस्टोन ग्रुप, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, आदित्य बिरला, वर्धमान टेक्सटाइल और हूंडई आटोमोबाइल कंपनियों की टीमें युवाओं के साक्षात्कार लेंगी।
विज्ञापन


इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ तीन पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, हिमाचल मूल निवासी प्रमाण पत्र और बायोडाटा (रिज्यूम) साथ लाना होगा। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा आवेदकों के लिए परामर्श सत्र भी करवाया जाएगा।

इसमें बागवानी, कृषि, कौशल विकास निगम, पर्यटन एवं पशुपालन विभाग युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। इच्छुक उम्मीदवार  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी से दूरभाष नंबर 0177-2658174 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें