फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विवि में महिला खो-खो प्रतियोगिता शुरू, मैसूर विश्वविद्यालय ने जीता उद्घाटन मैच

Sat, 08 Feb 2020 07:05 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
महिला खो-खो प्रतियोगिता शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को मुख्य अतिथि भारतीय खेल प्राधिकरण बंगलुरू के मुख्य प्रशिक्षक एमके. सत्य कुमार ने किया।
विज्ञापन

 
उद्घाटन मैच में मैसूर विश्वविद्यालय और पिछले वर्ष की विजेता आरएमएल अवध विश्वविद्यालय को 19- 2 अंक से पराजित किया। दूसरे मैच में आंध्रा विश्वविद्यालय ने अमरावती विश्वविद्यालय को 9-7, तीसरे मैच में मुंबई विश्वविद्यालय ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय पर पांच अंक और एक इनिंग से जीत दर्ज की। आखिरी मैच लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा ने कल्याणी विश्वविद्यालय पश्चिम को 10-4 अंक से पराजित किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एमके. सत्य कुमार ने खेल और देश के बढ़ते हुए गौरव पर प्रकाश डाला। युवाओं को सजग किया कि भारत शुगर जैसे रोगों की राजधानी बन रहा है। इससे मुक्ति का एकमात्र उपाय व्यायाम ही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रति कुलपति प्रो. हरिशरण ने और क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


संचालन प्रो. सुनीता मुर्मू ने किया। इस मौके पर पूर्व कुलपति रजनीकांत पांडेय, गोरखपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. विनोद सिंह, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रो. जितेंद्र मिश्र, प्रो. डीएन यादव, प्रो. एनपी भोक्ता, प्रो. रवि शंकर सिंह, प्रो. उमा श्रीवास्तव, प्रो. अजय शुक्ला, प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी, प्रो. अफ्शा सिद्दीकी, महेंद्र नाथ सिंह, निर्भय नारायण सिंह, संतोष सिंह, डॉ. बीएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें