फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने लोगों को सेहत की सौगात बांटी, दान में दीं अपने घरों में रखी इस्तेमाल योग्य दवाएं

Sat, 08 Feb 2020 08:25 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • एसएस एकेडमी के विद्यार्थियों ने दान में दीं दवाइयां
  • अपने घरों में रखी इस्तेमाल योग्य दवाएं दवा बैंक के लिए दीं
विज्ञापन
एस एस एकेडमी के बच्चों ने अमर उजाला फांउडेशन को दवाएं दिए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएस एकेडमी गैस गोदाम गली, विजय चौक के विद्यार्थियों ने शनिवार को लोगों को सेहत की सौगात बांटी। अपने घरों में रखी इस्तेमाल योग्य अतिरिक्त दवाएं लेकर विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। यहां प्रबंधक कनकहरि अग्रवाल और प्रधानाचार्य डॉ. निशि अग्रवाल के जरिए दवाएं अमर उजाला फाउंडेशन दवा बैंक में जमा कराईं। यह दवाएं अमर उजाला फाउंडेशन के हेल्थ रथ के जरिए लगाए जाने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर में जरूरतमंदों को निशुल्क बांटी जाएंगी।
विज्ञापन


एसएस एकेडमी के प्रबंधक कनकहरि अग्रवाल ने कहा कि जो दवाएं हमारे घर में बिना इस्तेमाल के लंबे समय तक रखे रहने से एक्सपायर हो जातीं, इस पहल से उन्हें किसी बीमार व्यक्ति के इलाज में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मौके पर प्रीति सरीन, अनिता, सुप्रिया, खुशबू, अजरा, नौशीन, संदीप, आरती, हिना, श्रेया, शांभवी और शाजिया आदि मौजूद रहीं।

आप भी दें अमर उजाला फाउंडेशन दवा बैंक में सहयोग
अमर उजाला फाउंडेशन के दवा बैंक में आप भी सहयोग दे कर जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। यदि आपके घर में ऐसी अतिरिक्त दवाएं जो एक्सपायर नहीं हुई हों और निकट भविष्य में उनका इस्तेमाल न हो, उन्हें अपने बच्चों के माध्यम से उनके स्कूल भिजवा सकते हैं। स्कूल में दवा जमा कराने वाले बच्चों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रोत्साहन प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें