फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव: बच्चे करेंगे रामचरित मानस का गायन, कार्यशाला का शुभारंभ

Tue, 07 Jan 2020 12:17 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव में बच्चों की ओर से रामचरित मानस के गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसके लिए उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी, संस्कृति विभाग की ओर से सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग में कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


संगीत नाटक एकेडमी के सदस्य एवं कार्यक्रम निर्देशक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय संस्कृति से बच्चों को जोड़ने के उद्देश्य के साथ एकेडमी की ओर से गोरखपुर महोत्सव में रामचरित मानस के दोहे एवं चौपाइयों के सस्वर गायन की कार्यशाला आयोजित की गई है, सोमवार को इसमें 32 बच्चों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम का प्रशिक्षण सुप्रसिद्ध मानस गायक राजेश कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में होगा। सहयोग में बृज बिहारी दुबे, अमर चंद श्रीवास्तव एवं अजय कुमार शर्मा रहेंगे। कार्यशाला में तैयार किए गए कार्यक्रम को गोरखपुर महोत्सव में 12 जनवरी को गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन प्रांगण में दोपहर दो बजे से प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन प्रेमनाथ ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य प्रेम धर दुबे, कीर्ति रमन दास, शिवेंद्र पांडेय, अनन्या सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें