फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब खत्म होगा पेयजल का संकट, दो ट्यूबवेल दुरुस्त

Fri, 07 Feb 2020 07:53 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी कॉलोनियों और परिसर में पेयजल का संकट अब खत्म हो जाएगा। हीरापुरी कॉलोनी में दो ट्यूबवेल को दुरुस्त करा लिया गया है। एक ट्यूबवेल से सप्लाई होगी और दूसरे को बतौर विकल्प रखा जाएगा। बृहस्पतिवार को इससे सप्लाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विवि परिसर में तीन बोरिंग से पानी की सप्लाई की जाती है। बोरिंग हीरापुरी कॉलोनी, प्राचीन इतिहास विभाग के पास और बुद्धा हॉस्टल के पास लगाई गई है। पिछले दिनों हीरापुरी कॉलोनी और बुद्धा हॉस्टल के पास बोरिंग खराब हो गई थी, जिसके चलते जलसंकट हो गया। बुद्घा हॉस्टल के पास जले हुए पंप को ठीक कराकर सप्लाई शुरू कर दी गई। अब हीरापुरी कॉलोनी में लगे बोरिंग के दो सबमर्सिबल (25 हार्स पॉवर) को ठीक किया गया है।

इससे हीरापुरी कॉलोनी की टंकी में पानी भरा जाता है और यहां से कॉलोनी, मुंशी कॉलोनी, विश्वविद्यालय परिसर और प्रशासनिक भवन में पानी की सप्लाई की जाती है। विश्वविद्यालय के अवर अभियंता कौशलेंद्र ने बताया कि दोनों सबमर्सिबल को ठीक कराने के साथ ही पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। इसके बनने से आपूर्ति में अब परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें