रक्षा अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष सतीश चंद्र पांडेय ने सूचित किया है कि एमए और एमएससी द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की कक्षाएं 11 जनवरी से विभाग में संचालित होंगी। कक्षाओं में सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है। संबंधित कक्षाओं की समय सारिणी विभागीय सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है।
माधव मैथमेटिक्स परीक्षा कल
गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में 12 जनवरी को राष्ट्रीय उच्चतर गणित बोर्ड की ओर से माधव मैथमेटिक्स कंप्टीशन (एमएमसी 2020) का आयोजन दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक होगा।
गणित एवं सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. वीएस गर्ग ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया है कि परीक्षा देने के लिए वे अपने कॉलेज, विश्वविद्यालय की ओर से जारी परिचय पत्र या कोई अन्य परिचय पत्र, आधार कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचें। परीक्षा भवन में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि लाना प्रतिबंधित है।
एमबीए के चतुर्थ सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा कल
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग के अध्यक्ष प्रो. एके तिवारी के अनुसार एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2019-20 की मौखिकी परीक्षा 12 जनवरी को व्यवसाय प्रशासन विभाग में दोपहर 12:30 बजे से होगी। उन्होंने परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों से समय से उपस्थित रहने की अपेक्षा की है।