फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन, 17 स्वयं सेवकों ने किया रक्तदान

Sun, 09 Feb 2020 09:02 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर के दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 17 स्वयंसेवक और सेविकाओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आरंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आपका दान किया हुआ रक्त चार लोगों की जान बचाने में काम आता है। इसीलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। रक्तदान का फायदा इसे देने वाले को भी होता है। नियमित रक्तदान करने वालों को हृदयाघात की आशंका काफी कम हो जाती है।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 100 से अधिक स्वयं सेवक-सेविकाओं ने पंजीकरण कराया। इनमें से 17 ने रक्तदान किया। गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम डॉ. सचिन, राजीव तिवारी, शोभा राय, विकास मिश्र, चांदनी गिरि और राजा सोनकर ने रक्तदान कराया। इस मौके पर महाविद्यालय के डॉ. सुधीर नारायण सिंह, डॉ. अपर्णा सिंह, डॉ. देवेंद्र तिवारी, डॉ. रीना बंका, डॉ. बिजेंद्र पुष्कर, डॉ. भारती शुक्ला, डॉ. राजेेश सिंह, डॉ. कहकशां खान और डॉ. प्रियंका राय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें