फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी दूरदर्शन: विद्यार्थी टीवी देखकर कर सकेंगे पढ़ाई, शैक्षणिक प्रसारण की हुई शुरूआत

Sun, 26 Apr 2020 12:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लॉकडाउन के दौरान परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराने के बाद अब यूपी दूरदर्शन और आकाशवाणी पर भी शैक्षणिक प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन


दूरदर्शन पर इसकी शुरूआत 26 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे से होगी। इसके लिए विभाग की ओर से लखनऊ दूरदर्शन को शैक्षणिक कार्यक्रमों की रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई गई है। सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इसके बारे में जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया है।

आकाशवाणी पर आओ अंग्रेजी सीखें और मीना रेडियो का प्रसारण सुबह 11 बजे से पहले से किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम 30 जून तक चलेगा।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत मीना की दुनिया अैर लर्निंग आउटकम के विकास के लिए  विषयवार हिंदी, गणित और विज्ञान  के वीडियो का प्रसारण होगा। वहीं आकाशवाणी पर मिशन प्रेरणा की ई पाठशाला का प्रसारण शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें