चंद्रमौली स्वामीनाथ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, कुसम्ही गोरखपुर में जीएनएम 10वें और एएनएम 9वें बैच के विद्यार्थियों की लैंप लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि एम्स के उपनिदेशक अश्वनी माहौर, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉ. शिवशंकर शाही और बीडीएमवी यालो हेल्थ के प्रबंध निदेशक विनय वर्मा, आईजी स्टांप अशोक तिवारी और प्रेस क्लब अध्यक्ष मार्कंडेय मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलन कर किया।
मुख्य अतिथि अश्वनी माहौर ने छात्र-छात्राओं को फ्लोरेंस नाइटेंगल की मशाल को प्रेरणा मान कर मानव की स्वास्थ्य सेवाओं में तत्पर रहने को कहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु लोबित ने विद्यालय में शैक्षिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इससे पहले छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, शिव नृत्य, भारतीय सेना को समर्पित नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अंत में अश्वनी माहौर ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मदन शाही, शंभू शाही रमाशंकर ठाकुर, शिक्षक सुधा शर्मा, चंद्रकला, नम्रता पांडेय, सर्वेश कुमार, सोनाली शर्मा, अंकिता वर्मा, मनीषा सिंह, आइफाथोबिया, विष्णु गुप्ता, सत्यभान सत्यार्थी और सीनियर छात्राएं दीप शिखा भट्ट, प्रतिभा यादव, मीना प्रजापति मौजूद रहे।