फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में सदस्यता अभियान चला रहे एबीवीपी को नियंता मंडल ने रोका

Tue, 07 Jan 2020 09:31 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जेएनयू में हुई घटना के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतर्कता तेज कर दी गई है। मंगलवार को नियंता मंडल ने भ्रमण कर छात्रों को जागरूक किया। परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के चल रहे सदस्यता अभियान को नियंता मंडल रुकवा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार के पास सदस्यता अभियान चलाया। वहीं, कुलपति प्रो. वीके सिंह ने अपने कार्यालय में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जब जरूरत लगे, सूचना दें पुलिस तत्काल पहुंच जाएगी।  

वामपंथी दलों और अन्य संगठनों ने सोमवार को जेएनयू की घटना के विरोध में मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद से परिसर में चौकसी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को गेट पर चेकिंग भी की गई। मुख्य नियंता प्रो. प्रदीप यादव ने नियंता डॉ. अमित कुमार उपाध्याय, डॉ. पीएन मिश्रा, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह के साथ परिसर का भ्रमण किया। छात्रों से शांति बहाल  रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें