फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गोलघर से काली मंदिर तक चला अतिक्रमण हटाने का अभियान, जुर्माना वसूलने की दी चेतावनी

Sat, 18 Dec 2021 06:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शनिवार को नगर निगम की ओर से चंपा देवी पार्क के लिए विशेष सफाई की गई। सफाई कार्य अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणि भूषण तिवारी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
गोरखपुर गोलघर चौराहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर गोलघर इलाके में जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम इंफोर्समेंट टीम के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान काफी संख्या में ठेले, खोमचे वालों को हटाया गया। साथ ही अगली बार से पकड़े जाने पर जुर्माना वसूले जाने की हिदायत दी गई।

विज्ञापन


शनिवार को गोलघर काली मंदिर से लेकर शास्त्री चौक तक रोड के सड़क के दोनों तरफ लगाए जाने वाले ठेला, खोमचा एवं दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर फैलाए गए सामग्री को हटवाया गया। साथ ही सड़क के दोनों तरफ के नो पार्किग जोन में खड़े वाहनों को भी हटवाया गया।

मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर चंपा देवी पार्क में विशेष सफाई

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शनिवार को नगर निगम की ओर से चंपा देवी पार्क के लिए विशेष सफाई की गई। सफाई कार्य अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणि भूषण तिवारी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देशन में संपन्न हुआ।

 

विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर के आसपास विशेष सफाई

नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश के अनुसार नगर निगम की टीम ने शनिवार को खिचड़ी मेला की तैयारी को ध्यान में रखते हुए सफाई निरीक्षक रामनरेश नागवंशी के नेतृत्व में गोरखनाथ मंदिर के आस-पास सफाई की। इस दौरान सफाई निरीक्षक रामनरेश नागवंशी द्वारा राप्ती नगर में साफ-सफाई का कार्य कराया गया। इसी क्रम में मानबेला एवं भालोटिया व महानगर के विभिन्न वार्डों में सफाई, सैनिटाईजेशन, फॉगिंग, डस्टिंग, एंटीलार्वा छिड़काव इत्यादि कार्य कराया गया।

सफाई सुपरवाइजर विजय तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि

नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर विजय तिवारी का निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर नगर आयुक्त अविनाश सिंह द्वारा नगर निगम कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणि भूषण तिवारी, पवन मिश्र, अजय श्रीवास्तव, जावेद अहमद सिद्दीकी, रामप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें