फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणांचल मांगे कोविड अस्पताल: गोरखपुर में सोशल मीडिया पर कोविड अस्पताल बनाने की मुहिम तेज

Fri, 07 May 2021 10:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सोशल मीडिया पर रफ्तार पकड़ रही है मुहिम, कोविड अस्पताल के लिए जमकर मिल रहा समर्थन
विज्ञापन
प्रणव द्विवेदी शुभम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के आसपास के उपनगरों में कोरोना मरीजों के लिए सौ बेड के कोरोना अस्पताल बनाने की मांग सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। उपनगर बड़हलगंज के कुछ युवक ‘दक्षिणांचल मांगे कोविड अस्पताल’ नाम से सोशल मीडिया पर जन आंदोलन चला रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन्हें समर्थन भी मिल रहा है।

विज्ञापन


कोरोना अस्पताल मुहिम की शुरुआत करने वाले बड़हलगंज निवासी युवा प्रणव द्विवेदी शुभम बताते हैं कि गोरखपुर में तो कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था है। लेकिन इस जिले के दक्षिण में बसने वाले बड़े इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है।

इस क्षेत्र में रुद्रपुर, मऊ जनपद का गोठा, दोहरीघाट क्षेत्र, आजमगढ़ जिले के लाठ घाट तक के मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसके अलावा गोला, उरुवा-बड़हलगंज, पटनाघाट-बड़हलगंज और कौड़ीराम इलाके के लोग भी इलाज कराने पहुंचते हैं।
विज्ञापन


रतन शाही कहते हैं कि अस्पताल में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की पर्याप्त सुविधा नहीं हैं। प्रतीक कुमार कहते हैं कि यदि इस इलाके में दो सौ बेड का कोरोना अस्पताल बन जाएगा तो गोरखपुर की स्वास्थ्य सेवाओं पर भार कम होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें