फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चटोरी गली में 28 जुलाई को प्रदर्शन का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चटोरी गली में 28 जुलाई को धरना-प्रदर्शन की तैयारी का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रसारित पोस्ट में दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में लोगों से पूर्वांह्न 11 बजे चटोरी गली पहुंचने की अपील की गई है।
विज्ञापन

फेसबुक पर रजत चौधरी गोरखपुर नाम की आईडी से साझा पोस्ट में लिखा गया है कि गोरखपुर के सभी युवा तैयार रहें, 28 जुलाई चटोरी गली 11 बजे। पोस्ट में #gorakhpur, #corruption और #uttarpradesh हैशटैग भी लगाए गए हैं। वायरल पोस्टर में महिला, पुरुष, युवा, बच्चे और बुजुर्गों से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के अनुसार, यह प्रदर्शन दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रस्तावित है। इसमें भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया गया है। इधर, चटोरी गली शहर का व्यस्त इलाका है। स्थानीय व्यापारियों ने आशंका जताई है कि प्रदर्शन होने पर यातायात व्यवस्था और दुकानों के कारोबार पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

वायरल मैसेज के बाद कैंट पुलिस और खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रदर्शन के लिए अनुमति जरूरी है। बिना अनुमति आयोजन करने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं जबकि कुछ शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। इस संबंध में सीओ कैंट आभा सिंह का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें