बस्ती जिले के भानपुर तहसील क्षेत्र के किसानों को खेती-किसानी सहित गेहूं की कटाई के लिए यदि कंबाइन आदि मिलने में परेशानी आ रही हो तो वे तहसील के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05542-252303 पर सूचना देकर समस्या का समाधान पा सकते हैं।
यह जानकारी एसडीएम आशाराम वर्मा ने दी है। किसान कंट्रोल रूम के नबंर पर सूचना देने के साथ ही उनके सीयूजी नंबर 9454415905 अथवा तहसीलदार भानपुर के सीयूजी नंबर 9454415911 पर परेशानी बता सकते हैं।
एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र के कांटे खैरा में दिलीप कुमार, मकसूदन, राम खेलावन, शारदा प्रसाद और सूधन कुमार, बभनी और बढ़यालाल के मुमताज अहमद व वीरेंद्र कुमार, कटरिया में विष्णु प्रताप सिंह, मुडबरा में हरिश्चंद्र, बडोखर में हनुमान प्रसाद और संजीव कुमार, आल्हेकुइयां में रामपाल चौधरी, अहिरौला में राम सुमिरन और नरेंद्र कुमार, पिरैला में राजेश कुमार, केउंवा दसिया के सीताराम, सगरा में दद्दन सिंह, बारहकोनी के चंद्र मौलि द्विवेदी, कडजहना के अनिल कुमार सिंह, सिसवा परसा दमया के अभय कुमार, बैरिहवा के गंगासागर से संपर्क कर कंबाइन की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।