फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कैल्शियम व विटामिन डी की कमी बना रही हड्डियों को कमजोर, पैदल नहीं चलना भी घातक

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खान-पान की बदलती आदत और सुस्त दिनचर्या हड्डियों के लिए हानिकारक है। कैल्शियम और विटामिन डी की कमी तथा कम पैदल चलने की आदत की वजह से ऑस्टियोपोरोसिस के मामले बढ़ रहे हैं। यह एक ऐसी चिकित्सीय स्थिति है जिसमें हड्डियां बहुत कमजोर और भंगुर हो जाती हैं। आमतौर पर, जब तक फ्रैक्चर न हो जाए तब तक इसका कोई लक्षण दिखाई नहीं देता है।
शुक्रवार को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमित मिश्रा बताते हैं कि इस बीमारी में हड्डी इतनी नाजुक हो जाती है कि मामूली धक्का, टक्कर या अचानक हिलने तक से फ्रैक्चर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हड्डियों को स्वस्थ रखने के उपाय-
- हड्डी और मांसपेशियों की गतिविधि का दैनिक अभ्यास करें, इसके लिए वजन उठाने, मांसपेशियों को मजबूत करने और संतुलन-प्रशिक्षण व्यायाम सर्वोत्तम है।
- कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन युक्त भोजन जैसे हड्डियों के स्वास्थ्य पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन सुनिश्चित करें। इसके अलावा, विटामिन डी के लिए रोजाना धूप सेकें, जो शरीर में कैल्शियम के बेहतर अवशोषण में मदद करता है।
-पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम युक्त भोजन, मांस और अन्य उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ लें।
-भोजन में फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, विटामिन के आदि को शामिल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें