फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एकजुटता की सराहनीय पहल है पटवा समाज का वैवाहिक परिचय सम्मेलन

Mon, 27 Jul 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पटवा युवा समाज सेवा समिति की ओर से राजघाट स्थित पुरानी चुंगी के रामलीला मैदान में रविवार को वैवाहिक परिचय व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन पटवा समाज की एकजुटता की सराहनीय पहल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पटवा समाज की एकजुटता यह साबित करती है कि समाज के लोग अपने समाज के प्रति काफी जागरूक हैं। यह सम्मेलन व सम्मान समारोह सराहनीय पहल है। इससे समाज के लोग एक जगह एकत्रित होकर एक दूसरे से अपनी बातों को साझा कर सकते हैं। इसके माध्यम से समाज की बहुत सी समस्याएं सामने आएंगी। उन समस्याओं के समाधान के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर अनिल राजभर को चांदी का मुकुट स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष मनीष पटवा, उपाध्यक्ष आकाश पटवा एवं महामंत्री श्याम बाबू पटवा ने कहा कि भविष्य में भी समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और वैवाहिक परिचय जैसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। समारोह में विपिन पटवा, राजेश पटवा, अनिल पटवा, संदीप पटवा, राजा पटवा, सतीश पटवा, ध्रुवचंद पटवा, बृजेश पटवा, बबलू रतनलाल पटवा, भोला पटवा, दुर्गेश गांधी पटवा, राजकुमार पटवा, कालीचरण पटवा व प्रहलाद पटवा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें