फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: लापता बालक का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, नहाने के दौरान डूबने से मौत की आशंका

Tue, 14 Sep 2021 01:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सीसीटीवी में दो दोस्तों के साथ साइकिल से दिखा था अंकित यादव, चिलुआताल इलाके के परमेश्वरपुर की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के परमेश्वरपुर के जीतपुर पश्चिमी टोला में सोमवार को लापता ग्यारह साल के आकाश यादव का पानी से भरे गड्ढे में उतराया शव मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नहाने के दौरान डूबने से मौत की आशंका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुभाष चंद यादव का इकलौता बेटा अंकित यादव रविवार को दिन में घर से निकला था।  शाम तक घर न आने पर परिजन परेशान होकर ढूंढने लगे। परिजन रविवार देर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर हरकत में आई पुलिस छानबीन करने के बाद चौराहे पर लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगालने लगी।

कैमरों में लगभग चार बजे के आसपास तक दो बच्चों के साथ साइकिल की फोटो, सीसी फुटेज में दिखी थी। पुलिस अभी जांच पड़ताल कर ही रही थी कि सोमवार को पानी में बच्चे का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने शव पानी से बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान अंकित के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें