फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विमान हो गए कम...सफर हुआ महंगा

Fri, 04 Oct 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



स्पाइसजेट के बाद एलायंस एयर ने बंद की लखनऊ की हवाई सेवा



गोरखपुर से विमानों के टिकटों में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। महायोगी गुरु गोरक्षनाथ सिविल एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों के लिए उड़ान भरने वाले विमानों की संख्या लगातार घटती जा रही है। इसका असर यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है। एयरपोर्ट पर हर दिन 1600 से 2000 तक यात्रियों का आवागमन होता है। टूर प्लानर की मानें तो विमान कम होने से टिकटों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। यात्रियों को सामान्य से अधिक किराया खर्च कर टिकटों की बुकिंग करानी पड़ रही है।



एलायंस एयर की लखनऊ उड़ान भरने वाले विमान पर एयरलाइंस ने सोमवार से विराम लगा दिया। कंपनी का कहना है कि क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत तीन साल तक के लिए लखनऊ की उड़ान शुरू की गई थी। इसकी अवधि समाप्त हो गई, इसलिए विमान बंद कर दिया गया। वहीं एक फरवरी से स्पाइसजेट ने भी गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले विमानों को बंद कर दिया था। बाद में गोरखपुर स्थित ऑफिस भी बंद कर अपना नया दफ्तर अयोध्या एयरपोर्ट पर बना लिया।
विज्ञापन




वर्तमान में इंडिगो एयरलाइंस के विमान दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता के लिए उड़ान भर रहे हैं। वहीं एलायंस एयर का एक विमान दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा है।



बंद हो चुकी यहां की उड़ान


गोरखपुर एयरपोर्ट से फरवरी में स्पाइसजेट के दिल्ली और मुंबई जाने वाले विमान बंद हुए। इसके बाद आठ अप्रैल को लखनऊ का विमान बंद हुआ। इससे पहले इंडिगो ने प्रयागराज की विमान सेवा पर विराम लगा दिया था।



इनसेठ


अयोध्या से जाने पर बच रहे रुपये



शाहपुर इलाके में रहने वाले एक परिवार ने अयोध्या से मुंबई जाने के लिए टिकट बुक कराई है। उनका कहना है कि 13 अप्रैल को गोरखपुर से मुंबई का किराया आठ हजार रुपये पहुंच गया है। जब उन्होंने अयोध्या एयरपोर्ट से ऑनलाइन टिकट चेक किया तो वहां से एक टिकट छह हजार रुपये पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि पांच टिकट उन्होंने तुरंत बुक कराया। इससे उन्हें 10 हजार का फायदा हुआ।



वर्जन



विमानों की संख्या दिन-प्रतिदिन घटती जा रही है। एयरलाइंस कंपनी को अयोध्या एयरपोर्ट बहुत भा रहा है। विमान कम होने से यात्रियाें के पास विकल्प कम होते जा रहे हैं, उन्हें मजबूरी में महंगे टिकट बुक कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन




- अहमद माज, टूर प्लानर



वर्जन



वर्तमान में हवाई किराए में 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अकासा एयर ने दिल्ली व मुंबई की उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। मंजूरी मिलने के बाद मई के पहले सप्ताह में अकासा एयर की उड़ान शुरू होने की उम्मीद है।



-आरके पराशर, एयरपोर्ट प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें