फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ टांके लगे: चाइनीज मांझे से कटी कारोबारी की गर्दन, 8 टांके लगे- पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बसंतपुर निवासी सैनिटरी व पाइप फिटिंग के थोक कारोबारी मनोज कुमार बरवाल बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच चीन के मांझे की चपेट में आ गए। मांझे से उनकी गर्दन कट गई। लहूलुहान मनोज ने रुमाल लगाकर गले को बांधा और खुद बाइक चलाते जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
चाइनीज मांझे कटा गला व्यापारी मनोज कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हार्बर्ट बंधे पर शनिवार सुबह बाइक से घर लौट रहे कारोबारी मनोज कुमार बरनवाल की गर्दन चीन के मांझे की चपेट में आने से कट गई। घायल अवस्था में वह खुद बाइक चलाकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने आठ टांके लगाए। उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई। परिजन उन्हें लेकर घर चले गए।

विज्ञापन


दूसरी घटना गोरखनाथ थाने के सामने की है। स्कूटी से जा रहे राजेश मणि भी चीन के मांझे की चपेट में आने के बाद भी बाल-बाल बच गए। राहगीरों ने शोर मचाया तो वह रुक गए। बाद में दो युवतियों ने उनके गले में लिपटे मांझे को हटाया।

जानकारी के मुताबिक, बसंतपुर निवासी सैनिटरी व पाइप फिटिंग के थोक कारोबारी मनोज कुमार बरवाल बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच चीन के मांझे की चपेट में आ गए। मांझे से उनकी गर्दन कट गई। लहूलुहान मनोज ने रुमाल लगाकर गले को बांधा और खुद बाइक चलाते जिला अस्पताल पहुंच गए।

सूचना पर डॉक्टरों ने मनोज के बड़े भाई को बुलाया। इसके बाद उपचार के दौरान गर्दन में आठ टांके लगाए। मनोज के पड़ोसी अतुल कश्यप ने बताया कि शाम को उन्हें देखने घर गया था। हालत में काफी सुधार है। अभी डॉक्टर ने बोलने से मना किया है।

राजेश की गर्दन में फंस गया था मांझा
शनिवार शाम करीब छह से साढ़े छह बजे के बीच गोरखनाथ थाने के सामने स्कूटी से गुजर रहे समाजसेवी राजेश मणि भी चीन के मांझे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। पीछे से आ रहे राहगीर ने शोर मचाकर लोगों को सचेत किया।

इसके बाद दो युवतियों ने आगे बढ़कर मांझा हटाया। राजेश मणि ने घटना के बाद पुलिस के अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय रहते मांझा हटाए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

प्रतिबंधित चीन का मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान शुरू कराया गया है। रविवार को पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर पांच बंडल मांझा और दो चरखी बरामद की है। अभियान के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री किसी भी हालत में न करें। साथ ही आम लोगों से भी इसके इस्तेमाल से बचने की अपील की है: ओंकार दत्त तिवारी, सीओ कोतवाली

गोदाम से कर रहा था चीन के मांझे की बिक्री, पांच बंडल के साथ युवक गिरफ्तार
प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में राजघाट पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर पांच बंडल चीन का मांझा और दो चरखी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी दुकान पर सामान्य मांझा बेचता था लेकिन चीन के मांझे की मांग करने वाले ग्राहकों को दुकान से अलग गोदाम में ले जाकर चोरी-छिपे इसकी बिक्री करता था। एक बंडल के लिए वह करीब 2500 से 3000 रुपये तक वसूलता था।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान बसंतपुर खास निवासी इनामुलहक के रूप में हुई है। पुलिस को चीन के मांझे की बिक्री करने की जानकारी मिली थी। इसके बाद निगरानी बढ़ाकर जांच की गई और आरोपी को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पांच बंडल चीन का मांझा और दो चरखी बरामद हुई।

दरअसल, इस घटना के बाद पुलिस ने चीनी मांझे की बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ अभियान तेज कर दिया। पतंग की दुकानों और संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास चीनी मांझे की खेप कहां से आती थी और इस कारोबार में कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा, बसंतपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीनानाथ पांडेय, उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें