फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से मिलेगी छुट्टी: ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए गोरखपुर शहर के बाहर रोकी जाएंगी बसें

Tue, 16 Mar 2021 02:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • सोनौली से आने वाली बसों को महेसरा में रोका जाएगा, 25 एकड़ जमीन का एडीएम ने किया निरीक्षण
  • वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़ से आने वाली बसों को नौसड़ बस स्टेशन पर रोका जाएगा
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए प्रशासन और पुलिस ने मिलकर एक और प्रयास शुरू किया है। जल्द ही शहर के भीतर बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। सभी तरफ से आने वाली बसें, शहर की सीमा पर ही रोक दी जाएंगी। वहां से यात्रियों को शहर में दाखिल होने के लिए छोटे वाहनों मसलन ऑटो आदि का सहारा लेना पड़ेगा। प्रशासन ऐसे वाहनों के लिए भी रूट प्लान तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि शहर में जाम की समस्या गहराती जा रही है। इसकी एक वजह शहर के भीतर आने वाले बड़े वाहन भी है। ऐसे में उन्होंने और एडीजी ने मिलकर ऐसे वाहनों को शहर से बाहर ही रोकने की योजना बनाई है।

बताया कि देवरिया, कुशीनगर व बिहार की तरफ से आने वाली बसों को मोतीराम अड्डा के पास रोका जाएगा। इसके लिए वहां चार एकड़ जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। इसी तरह सोनौली से आने वाली बसों को महेसरा के पास रोका जाएगा। इसके लिए 25 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। गत शनिवार को एडीएम आदि अफसरों ने जमीन का निरीक्षण कर डीएम को अपनी रिपोर्ट भी दी है।
विज्ञापन

 
इसी तरह वाराणसी, प्रयागराज और आजमगढ़ आदि जिलों से आने वाली बसों को नव निर्मित नौसड़ बस स्टेशन पर ही रोका जाएगा। डीएम ने बताया कि गीडा के जीरो प्वाइंट के पास प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस स्टेशन (आईएसबीटी) का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके बाद लखनऊ, कानपुर और दिल्ली से आने वाली बसें भी वहीं रोक दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था इसी महीने लागू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें