फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसड़ में रोडरेज: ओवरटेक के लिए साइड न मिलने पर कार सवारों ने किया हंगामा, रोडवेज बस पर हमला

Sat, 22 Aug 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर डिपो की बस शुक्रवार को लखनऊ से गोरखपुर आ रही थी। बस में करीब 33 यात्री सवार थे। कंडक्टर विकास कुमार के मुताबिक, रात करीब 11 बजे कालेसर के पास पीछे से आ रही कार में सवार युवकों ने ओवरटेक करने के लिए कई बार हार्न दिया। उस समय सड़क पर पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण चालक तत्काल साइड नहीं दे सका।
विज्ञापन
विवाद के बाद जुटे लोग - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीड़ा थानाक्षेत्र में ओवरटेक करने के लिए साइड न मिलने से नाराज कार सवार युवकों ने शुक्रवार रात नौसड़ के पास लखनऊ से गोरखपुर आ रही रोडवेज बस को रोककर हंगामा किया। आरोप है कि राजघाट पुल से पहले युवकों ने बस पर पत्थर फेंके।

विज्ञापन


बस रोकने पर कंडक्टर का बैग छीनने की कोशिश की। यात्रियों के नीचे उतरते ही आरोपी भाग निकले। मामले में दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बाइक भी बरामद की है।
गोरखपुर डिपो की बस शुक्रवार को लखनऊ से गोरखपुर आ रही थी।

बस में करीब 33 यात्री सवार थे। कंडक्टर विकास कुमार के मुताबिक, रात करीब 11 बजे कालेसर के पास पीछे से आ रही कार में सवार युवकों ने ओवरटेक करने के लिए कई बार हार्न दिया। उस समय सड़क पर पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण चालक तत्काल साइड नहीं दे सका।

आगे रास्ता मिलने पर चालक ने कार को ओवरटेक करने का मौका दे दिया। इसके बावजूद आरोप है कि कार सवार युवकों ने नौसड़ से पहले बस को रुकवा लिया और चालक से कहासुनी करने लगे। युवकों ने चालक को धमकाने के साथ चौकी चलने के लिए कहा।

विवाद बढ़ने पर चालक बस लेकर नौसड़ पुलिस चौकी पहुंचा, लेकिन कार सवार युवक वहां नहीं पहुंचे। पुलिस चौकी से बस आगे बढ़ी तो बाइक सवार तीन युवक उसके पीछे लग गए। आरोप है कि राजघाट पुल से पहले तीनों ने बस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

अचानक हुए पथराव से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि, संयोग से किसी यात्री को चोट नहीं आई। पत्थर लगने के बाद चालक ने पुल से पहले बस रोक दी। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने बस में चढ़कर कंडक्टर विकास कुमार का बैग छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन

कंडक्टर के शोर मचाने पर बस में बैठे यात्री नीचे उतरने लगे। यात्रियों को आता देख तीनों युवक बाइक लेकर मौके से भाग निकले। घटना के बाद चालक और कंडक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें